Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

पोस्ट ऑफिस एजेंटों की समय सीमा घटाई, यूनियन ने जताया विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला पोस्टल एजेंट यूनियन ने सोमवार को आसनसोल मुख्य डाकघर के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर को एक ज्ञापन सौंपकर हाल ही में जारी एक नए निर्देश पर आपत्ति दर्ज कराई। इस विषय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष कीरीट मजूमदार ने बताया कि पहले एजेंटों को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसी भी समय ग्राहकों का कार्य लेकर डाकघर के काउंटर पर जमा करने की अनुमति थी।

हालांकि, अब वरिष्ठ पोस्ट मास्टर द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार एजेंटों को केवल दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक ही काउंटर पर ग्राहक से संबंधित लेन-देन करने की अनुमति दी गई है। यूनियन का कहना है कि यह नया निर्देश एजेंटों की कार्यप्रणाली पर अनुचित प्रतिबंध है और इससे उन्हें भारी असुविधा हो रही है।

संगठन का कहना है कि डाकघर में दिनभर अलग-अलग समय पर ग्राहक एजेंटों के माध्यम से निवेश करने आते हैं। ऐसे में एजेंटों को केवल एक घंटे की समयसीमा देना व्यावहारिक नहीं है। यूनियन ने इस सर्कुलर को अविलंब वापस लेने की मांग की।

IMG 20250511 WA0050

वरिष्ठ पोस्ट मास्टर से जब इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की तो उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल डाकघर के राउटर में तकनीकी समस्या है, जिस कारण पूरे दिनभर लेन-देन की सुविधा देना संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थिति सामान्य होते ही सर्कुलर की समीक्षा की जा सकती है।

फिलहाल, अस्थायी समाधान के तौर पर एजेंटों को सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर 3 से 4 बजे के बीच ग्राहकों से प्राप्त राशि या कार्य काउंटर पर जमा करने की छूट दी गई है।

IMG 20240918 WA0025

यूनियन ने इसे आंशिक राहत बताया है और मांग की है कि तकनीकी समस्या को शीघ्रता से दूर कर पूर्व व्यवस्था को बहाल किया जाए, जिससे एजेंटों को सुचारु रूप से कार्य करने में सहूलियत हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो यूनियन चरणबद्ध आंदोलन पर विचार कर सकती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 14