नकली नोट कांड में बड़ा

आसनसोल : शहर में नकली नोट कारोबार से जुड़े एक अहम मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। कुछ दिन पहले आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस द्वारा 500-500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए अभियुक्त प्रताप दास को सोमवार को आसनसोल जिला अदालत के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस को मिली तीन दिन की रिमांड
मामले के जांच अधिकारी ने अदालत से निवेदन किया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी, शहर में छिपे नकली नोटों की बरामदगी और गिरोह की गहराई से जांच के लिए मुख्य अभियुक्त को पुलिस रिमांड पर सौंपा जाए। न्यायालय ने दलीलों को सुनने के बाद प्रताप दास को तीन दिनों की रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया।

आराडांगा से हुई थी गिरफ्तारी, बाइक से मिले नकली नोट
गौरतलब है कि प्रताप दास को पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व आराडांगा इलाके से गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने उसकी बाइक की तलाशी ली, तो सीट के नीचे से 500-500 रुपये के चार नकली नोट बरामद हुए थे। इससे पुलिस को शक हुआ कि यह कोई बड़ी नकली नोट सप्लाई चेन का हिस्सा हो सकता है।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश
पुलिस को आशंका है कि प्रताप दास अकेले नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह के साथ काम कर रहा है। रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जाएगी कि नकली नोटों की आपूर्ति कहां से हो रही है, और किन-किन इलाकों में वितरित किए जा रहे हैं।














Users Today : 9
Users Yesterday : 14