Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

बिजली के करंट की चपेट में आए पिता-बेटी, मौत मंतेश्वर में टूटे तार से हुआ हादसा, इलाके में शोक

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250617 WA0069

पूर्व बर्दवान :  मतेश्वर थाना क्षेत्र के गद्धारपाड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना में करंट की चपेट में आने से एक पिता और उसकी नाबालिग बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अरुण नंदी और उनकी 12 वर्षीय पुत्री वर्षा नंदी के रूप में हुई है। वर्षा मंतेश्वर बालिका विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा थी, जबकि अरुण नंदी सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात इलाके में तेज आंधी और बारिश हुई थी, जिससे घर के पास लगे बिजली के खंभे से एक तार टूटकर नीचे लटक गया था। मंगलवार सुबह जब वर्षा घर के बाहर निकली, तो अनजाने में वह टूटे हुए तार के संपर्क में आ गई और बिजली का करंट लगने से छटपटाने लगी। यह देख पिता अरुण नंदी बेटी को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह भी विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए।अरुण बाबू के छोटे बेटे ने यह भयावह दृश्य अपनी आंखों के सामने देखा और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने तत्परता दिखाते हुए एक सूखे बांस की सहायता से दोनों को तार से अलग करने की कोशिश की। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को मंतेश्वर ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस हृदयविदारक घटना के बाद नंदी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरुण की पत्नी और छोटा बेटा बेसुध हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कालना उप-मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। मंतेश्वर थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं कि यदि समय रहते टूटे तार की मरम्मत हो जाती, तो यह हादसा टल सकता था। इस दुखद हादसे से पूरे गद्धारपाड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 7 6
Users Today : 23
Users Yesterday : 48