Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

चक्रवात के असर से बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  सोमवार रात से कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मंगलवार और बुधवार को भी कोलकाता और आसपास के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। यह स्थिति उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्पन्न हुई है, जो अब एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो चुका है।

IMG 20250511 WA0050

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह निम्न दबाव क्षेत्र अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। कोलकाता का आसमान मंगलवार को मुख्यतः बादलों से घिरा रहेगा और दिनभर छिटपुट बारिश होती रहेगी।दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा में बहुत भारी बारिश की संभावना है। पूर्व बर्दवान और पश्चिम बर्दवान सहित पुरुलिया व बीरभूम जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मंगलवार और बुधवार को बंगाल और ओडिशा के समुद्री तटों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, समुद्र भी अशांत रहेगा, जिससे नाविकों और मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सख्त चेतावनी दी गई है।इधर उत्तर बंगाल में पहले ही मानसून प्रवेश कर चुका है और इस सप्ताह पूरे उत्तर बंगाल में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। गुरुवार को जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

IMG 20240918 WA0025

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की यह सक्रियता आने वाले दिनों में और तेज होगी, जिससे खेती किसानी को राहत तो मिलेगी, लेकिन बाढ़ या जलजमाव जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।फिलहाल बंगालवासियों को अगले दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 7
Users Today : 8
Users Yesterday : 14