Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

बारिश में गिरा जर्जर बिजली पोल, बड़ा हादसा टला वार्ड 46 में दहशत, चेयरमैन ने दिए त्वरित निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 46 अंतर्गत आसनसोल बाजार क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक तेज बारिश के बीच एक जर्जर डेविड पोल (बिजली का खंभा) भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा। सौभाग्यवश उस वक्त वहां कोई राहगीर या दुकानदार मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस बिजली पोल की स्थिति लंबे समय से खराब थी और इसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई थी, मगर समय रहते मरम्मत नहीं की गई। क्षेत्र के निवासी मुकेश सराफ ने बताया, “हमने पहले ही पार्षद को इसकी जानकारी दी थी। बारिश में यह पोल गिर गया, अच्छा हुआ कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।

IMG 20250511 WA0050

इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम चेयरमैन एवं वार्ड के पार्षद अमरनाथ चटर्जी ने तुरंत संज्ञान लिया और बिजली विभाग व नगर निगम की टीम को तत्काल मौके पर भेजने का निर्देश दिया। थोड़ी ही देर में निगम की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर इलाके की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित किया गया।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड 46 के सभी पुराने, जर्जर व झुके हुए बिजली खंभों की तुरंत जांच की जाए और उनकी सूची तैयार कर मरम्मत या प्रतिस्थापन कार्य शुरू किया जाए। इसके साथ ही बरसात से पूर्व संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर संभावित खतरे को रोका जाए।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और जर्जर हो चुके सार्वजनिक ढांचे की ओर एक बार फिर ध्यान खींचा है। नागरिकों ने अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं से पहले ही सतर्कता बरती जाए, ताकि भविष्य में जान-माल की क्षति न हो। वहीं चेयरमैन ने आश्वासन दिया है कि इस घटना के बाद पूरे वार्ड में कमजोर बिजली पोलों की पहचान कर मरम्मत की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 7
Users Today : 8
Users Yesterday : 14