Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

नौकरी दिलाने के नाम पर 800 युवाओं से लाखों की ठगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

मुर्शिदाबाद :  बेलडांगा थाना अंतर्गत सारगाछी इलाके में एक फर्जी ग्राफिक डिजाइन प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ी ठगी के मामले ने सनसनी फैला दी। बेलडांगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जिले के विभिन्न हिस्सों में एजेंट नियुक्त कर बेरोजगार युवकों से ठगी का धंधा चला रहा था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभियुक्तों ने सारगाछी में एक कार्यालय खोलकर ग्राफिक डिजाइन सिखाने और कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके तहत वे प्रति युवक से ₹5,000 से ₹10,000 तक की राशि वसूलते थे। युवाओं को प्रशिक्षण देने और नौकरी दिलाने का वादा कर महीनों तक टालमटोल किया जाता था। पुलिस को अब तक 800 से अधिक ठगी के मामलों का सुराग मिला है।

जब ठगे गए युवकों में से कई लोग सारगाछी स्थित कार्यालय पहुंचे और अपने पैसे वापस मांगने लगे, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पीड़ितों ने अभियुक्तों को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बेलडांगा पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20250511 WA0050

बेलडांगा थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को बहरमपुर जिला अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जांच के हित में आरोपितों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी गिरोह का जाल कहां-कहां फैला हुआ है और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्तों ने कई जिलों में एजेंटों की मदद से यह नेटवर्क खड़ा किया था।

स्थानीय लोगों और पीड़ित युवाओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि दोषियों को कठोर दंड मिले। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी नौकरी या प्रशिक्षण के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14