Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

पूर्व पार्षद व पुत्र फिर गिरफ्तार, पुरानी कार खरीद में ठगी का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर से एक बार फिर राजनीति और अपराध का मेल सामने आया है। दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड संख्या 32 के पूर्व तृणमूल पार्षद मानस रॉय और उनके बेटे अवरानिल रॉय को एक बार फिर धोखाधड़ी के आरोप में बुधवार रात बरुईपुर जिला पुलिस द्वारा उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मानस रॉय और अवरानिल रॉय पर बरुईपुर में पुरानी कार खरीदने के नाम पर ठगी का गंभीर आरोप है। आरोप है कि इन दोनों ने कई लोगों से विभिन्न सामान व सेवाएं लेकर भुगतान नहीं किया। इससे पहले भी इन पर इसी तरह के आरोप दुर्गापुर में लग चुके हैं।

IMG 20250511 WA0050

पुलिस ने बताया कि बरुईपुर में दर्ज शिकायतों के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है।जानकारी के अनुसार, दोनों पिता-पुत्र पर एक सुनियोजित आर्थिक ठगी गिरोह चलाने का आरोप है। यह भी सामने आया है कि ये लोग पहले भी पुरानी गाड़ियाँ सस्ते दाम पर खरीदने के बहाने विभिन्न स्थानों से ठगी कर चुके हैं, लेकिन बाद में सामान की कीमत अदा नहीं करते थे और पीड़ितों को टालते रहते थे।बरुईपुर जिला पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद छानबीन शुरू की थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद बुधवार रात को दुर्गापुर स्थित उनके आवास पर छापा मारा गया और दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इन पर लगे आरोपों की पूरी पुष्टि कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी।गौरतलब है कि इससे पहले भी 18 फरवरी को दुर्गापुर थाना पुलिस ने मानस रॉय और उनके बेटे को एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय भी उन पर कारोबारी लेन-देन में ठगी करने का आरोप लगा था। हालांकि, बाद में उन्हें दुर्गापुर उप-जिला न्यायालय से जमानत मिल गई थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि मानस रॉय का राजनीतिक रसूख होने के कारण अब तक उन्हें कोई गंभीर सजा नहीं मिली। लेकिन बार-बार इस तरह के मामलों में उनका नाम सामने आना राजनीतिक दल की छवि को भी धूमिल कर रहा है।

IMG 20240918 WA0025

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं है।दूसरी ओर, बरुईपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून अपना काम करेगा और अगर जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब दोनों आरोपितों को लेकर बरुईपुर ले जाने की प्रक्रिया में है, जहां उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।स्थानीय नागरिकों की मांग है कि पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से पेश आए और बार-बार ठगने वाले व्यक्तियों को कठोर दंड मिले, ताकि भविष्य में कोई भी आम लोगों के साथ विश्वासघात करने की हिम्मत न कर सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14