Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

दुर्गापुर बैराज का निरीक्षण, मंत्री बोले- केंद्र कर रहा उपेक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  लगातार हो रही बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर के बीच शुक्रवार को राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुइयां ने दुर्गापुर बैराज का निरीक्षण किया और प्रेस से बातचीत में केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार के लगातार अनुरोधों के बावजूद केंद्र बंगाल को उसके हिस्से की आर्थिक सहायता नहीं दे रहा है,

IMG 20250620 WA00321

जिससे सिंचाई विभाग को कई जरूरी योजनाओं में अड़चन का सामना करना पड़ रहा है।मंत्री ने बताया कि दुर्गापुर बैराज का जीर्णोद्धार कार्य 45 दिनों में पूरा कर लिया गया है, हालांकि बारिश के चलते कुछ दिन बाधा आई। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ तकनीकी कार्य शेष हैं, जिसके लिए हैदराबाद से रबर सील मंगाई गई है।

IMG 20250511 WA0050

कार्य मानसून के बाद पूरा कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि गुरुवार को दुर्गापुर बैराज से 41,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। मैथन और पंचेत जलाशयों से भी पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दामोदर और बराकर नदियों में जलस्तर बढ़ा है। तेनुघाट बांध से भी पानी छोड़े जाने के कारण शुक्रवार दोपहर तक दुर्गापुर क्षेत्र में पानी की मात्रा और बढ़ सकती है।सिंचाई मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं और राज्य प्रशासन सतर्क है, ताकि किसी भी संभावित बाढ़ से लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि दुर्गापुर, मैथन और पंचेत को लेकर एक निगरानी सेल बनाया गया है, जो पानी के बहाव पर नजर रख रहा है।पत्रकारों द्वारा गेट नंबर-1 पर उत्पन्न तकनीकी समस्या को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि हर पहलू की समीक्षा की जा रही है और जरूरत पड़ने पर मरम्मत की जाएगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि केंद्र सरकार ने अब तक इस परियोजना के लिए एक भी नया पैसा नहीं दिया है। मुख्यमंत्री राज्य के सीमित खजाने से कार्य करा रही हैं, फिर भी सभी योजनाएं पूरी की जा रही हैं।दुर्गापुर बैराज की जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर योजना बनाई जा रही है और बारिश थमते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

बैराज पर वैकल्पिक पुल की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाई है। बारजोरा के विधायक आलोक मुखर्जी ने भी मांग की है कि दुर्गापुर-बांकुड़ा को जोड़ने वाला एक नया पुल बनाया जाए। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यह मांग उचित मंचों पर जरूर उठाई जाएगी।ओवरलोडिंग वाहनों को लेकर पूछे गए प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि ऐसे वाहनों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में इसे और सख्त किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान सांसद अरूप चक्रवर्ती, विधायक आलोक मुखर्जी, पश्चिम बर्दवान और बांकुड़ा के जिला अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।सिंचाई मंत्री के बयान और निरीक्षण से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य सरकार बाढ़, बारिश और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर पूरी तरह से सक्रिय है, लेकिन केंद्र सरकार की आर्थिक उपेक्षा इसके प्रयासों में बाधा डाल रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14