Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

लॉरी-कार टक्कर में 9 की मौत, शादी की खुशी मातम में बदली

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पुरुलिया :  शुक्रवार सुबह पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा बलरामपुर के नामशोल प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर उस वक्त हुआ, जब बोलेरो और लॉरी की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार सभी लोग कुचल गए।जानकारी के अनुसार बोलेरो में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे, जो झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के निमड़ी थाना क्षेत्र स्थित मुरु, लोकरी और बांदू गांव के रहने वाले थे।

IMG 20250511 WA0050

सभी लोग एक विवाह समारोह से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे बलरामपुर-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आ रही लॉरी ने उनकी बोलेरो को टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बोलेरो में फंसे शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बलरामपुर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही,

IMG 20240918 WA0025

जिसे बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से नियंत्रित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का संभावित कारण भारी बारिश के चलते दृश्यता का कम होना था। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं बोलेरो चालक झपकी में तो नहीं था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।स्थानीय लोग इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं। शादी की खुशियों से लौट रहे परिवारों की चिता की आग ने पूरे गांव को शोकग्रस्त कर दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14