
आसनसोल : कोलकाता में 16 जून को आयोजित 10वें आई-ग्लैम मिस्टर एवं मिस बंगाल फैशन शो के भव्य समापन समारोह में आसनसोल के पार्क वैली सोसाइटी निवासी मास्टर आर्यन राउत ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता अर्जित करते हुए “मिस्टर इंटेलिजेंट” का खिताब अपने नाम किया। इस फैशन शो में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
आर्यन वर्तमान में एमबीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला मंचीय अनुभव था, जिसमें मिली सफलता ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि इस शो के माध्यम से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है, और अब उनका अगला लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेना है।

आर्यन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं और यह न केवल आत्मविकास का मंच है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिला सकता है।

आर्यन की इस सफलता पर पार्क वैली स्थित उनके आवास पर परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके पिता अजय क्लेरेंस, माता पूनम प्रसाद, दादा क्लेरेंस पीटर, दादी वेरोनिक पीटर, रेखा प्रसाद, चाचा दीपक क्लेरेंस, चाची नूतन प्रसाद, मामा नीरज प्रसाद एवं परिवार के करीबी डॉ. शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। सभी ने आर्यन को आने वाले प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।














Users Today : 6
Users Yesterday : 14