Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

तेज बारिश से दामोदर नदी उफनी, बालू घाट पर फंसी 20 लॉरियां

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पूर्व बर्दवान :  पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में मानसून की रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। एक ओर जहां जगह-जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वहीं दूसरी ओर दामोदर नदी समेत कई नदियां उफान पर हैं। इससे पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम, पश्चिम और पूर्व बर्दवान सहित पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

IMG 20250621 WA0053

बारिश के चलते पूर्व बर्दवान के गलसी थाना अंतर्गत गोह ग्राम पंचायत के सोंडा दामोदर नदी बालू घाट पर बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, भारी वर्षा के कारण अचानक दामोदर नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया, जिससे बालू लोड करने पहुँची 20 से अधिक ट्रकें नदी की धारा में फंस गईं। यही नहीं, बालू उठाव कार्य में लगीं तीन से चार पोकलेन मशीनें भी बीच धारा में फंसी हुई हैं।

IMG 20250511 WA0050

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक जलस्तर बढ़ने से चालक और मशीन ऑपरेटर जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे, परंतु उनकी बहुमूल्य वाहनें तेज बहाव के कारण बुरी तरह फंस गई हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया है, लेकिन अब तक किसी भी वाहन को बाहर निकालने का प्रयास नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने मानसून के सक्रिय चरण को देखते हुए पहले ही चेतावनी जारी की थी। जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही बालू घाटों पर बालू उठाव कार्य बंद करने के स्पष्ट आदेश भी जारी किए गए थे, परंतु उसके बावजूद बालू माफिया अवैध रूप से कार्य कर रहे थे, जिसका परिणाम अब सभी के सामने है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही की वजह से ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है। यदि समय रहते बालू घाटों पर रोक लगाई जाती तो इस प्रकार की दुर्घटना को टाला जा सकता था।

फिलहाल, दामोदर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन दल को अलर्ट कर दिया है और नदी के किनारे बसे लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। स्थिति गंभीर बनी हुई है और सभी की निगाहें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 5
Users Today : 6
Users Yesterday : 14