Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

दुर्गापुर में डीएसपी टाउनशिप की अवैध झुग्गियां ध्वस्त, बुलडोजर चला

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित डीएसपी टाउनशिप क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चला दिया। डीएसपी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए गए इस बेदखली अभियान में बी-जोन के तिलक रोड इलाके में वर्षों से बसे अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। सड़कों के किनारे बनी इन झुग्गियों को पहले ही नोटिस देकर हटाने को कहा गया था, लेकिन कई लोग वहां अब भी डटे हुए थे।

सुबह से शुरू हुआ अभियान, बुलडोजर ने हटाया अतिक्रमण
मंगलवार सुबह से ही डीएसपी टाउनशिप प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को गिराना शुरू किया। झुग्गियों के कारण यहां दुर्घटनाएं आम बात हो गई थीं। आमजन की शिकायतों और सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्रवाई आवश्यक मानी जा रही थी। अभियान के दौरान कई झुग्गीवासी पहले ही अपने सामान समेट कर हट चुके थे, जबकि कुछ को बलपूर्वक हटाया गया।

IMG 20250511 WA0050

कई सालों से चल रहा था अतिक्रमण, बार-बार दी गई थी चेतावनी
स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन झुग्गियों की वजह से न केवल यातायात में बाधा आ रही थी, बल्कि इलाके की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। प्रशासन ने पहले भी कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन झुग्गीवासियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। अंततः मंगलवार को निर्णायक कदम उठाते हुए जमीन को खाली कराया गया।

अप्रिय स्थिति से निपटने को भारी पुलिस बल तैनात
संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पूरे अभियान को शांतिपूर्वक अंजाम दिया गया और किसी प्रकार की हिंसा या झड़प की खबर नहीं है।

IMG 20240918 WA0025

प्रशासन सख्त, अवैध कब्जों पर रहेगा आगे भी अभियान जारी
डीएसपी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टाउनशिप की जमीन पर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी अतिक्रमण को भविष्य में भी हटाया जाएगा और टाउनशिप की संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14