Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

वाणिज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का चैंबर ने स्वागत किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नवपदस्थापित वाणिज्य कर विभाग (कामर्शियल टैक्स) के सीनियर ज्वाइंट कमिश्नर मोहम्मद इकराम हैदर का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पदुपट्टा पहनाकर व मिठाई भेंट कर अभिनंदन किया गया।

स्वागत एवं परिचय के इस कार्यक्रम में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने विभाग और चेंबर के बीच वर्षों से चले आ रहे सौहार्दपूर्ण संबंधों की चर्चा की और भरोसा जताया कि यह सौहार्द भविष्य में और भी प्रगाढ़ होगा। चेंबर के सचिव शम्भू नाथ झा ने इस औपचारिक भेंट को सकारात्मक और उपयोगी बताते हुए कहा कि व्यापारिक समुदाय को विभाग से भयभीत नहीं होना चाहिए, बल्कि सहयोग की भावना के साथ संवाद कायम रखना चाहिए।

IMG 20250511 WA0050

इस अवसर पर वरिष्ठ ज्वाइंट कमिश्नर मोहम्मद इकराम हैदर ने चेंबर के इस आत्मीय स्वागत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग व्यापारियों के साथ सहयोग की भावना से काम करेगा और किसी भी तरह की असुविधा या समस्या आने पर व्यापारीगण सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य कर संग्रह के साथ-साथ व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाना है।

प्रतिनिधिमंडल में चेंबर के सचिव शम्भू नाथ झा के साथ सलाहकार नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश तोदी, संयुक्त सचिव राजू अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश पोद्दार और कोषाध्यक्ष आलोक धर उपस्थित थे।

IMG 20240918 WA0025

चेंबर के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नए अधिकारी के नेतृत्व में विभाग और व्यापारिक समुदाय के बीच पारदर्शिता और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत होगी। यह भेंट केवल एक औपचारिक शिष्टाचार नहीं, बल्कि विभाग और व्यापारियों के बीच सामंजस्यपूर्ण संवाद की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 7 3
Users Today : 20
Users Yesterday : 48