Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

अजय नदी उफान पर, शिवपुर-केंदुली अस्थायी पुल पर आवागमन बंद

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में लगातार भारी वर्षा हो रही है। कोलकाता सहित पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में झमाझम बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसी कड़ी में अजय नदी भी उफान पर है, जिससे पश्चिम बर्दवान के कांकसा प्रखंड अंतर्गत शिवपुर से बीरभूम के जयदेव केंदुली को जोड़ने वाले अस्थायी पुल पर पानी भर गया।

IMG 20250626 WA0059

गुरुवार सुबह से ही प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इस अस्थायी पुल को बांस और बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह से यातायात के लिए बंद कर दिया। प्रशासन और फेरीघाट प्राधिकरण ने यह कदम किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए उठाया है।

IMG 20250511 WA0050

दो जिलों के बीच संपर्क टूटा
शिवपुर और केंदुली के बीच स्थित यह पुल प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक, मरीज, व्यापारी और मजदूर इस रास्ते से नियमित यात्रा करते हैं। अब पुल बंद होने से बीरभूम और पश्चिम बर्दवान के बीच संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

स्थानीय निवासी रामकृष्ण बाउरी ने बताया, “यह एकमात्र रास्ता है जिससे हम लोग दुर्गापुर काम पर जाते हैं। अब बस या ट्रेन का कोई विकल्प नहीं बचा है। हमें नदी पार करने के लिए नाव भी उपलब्ध नहीं है।”

वर्षा और जलाशयों से छोड़ा गया पानी बनी मुसीबत
अजय नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के पीछे झारखंड और बिहार में हुई भारी वर्षा तथा उनके जलाशयों से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी भी कारण है। बारिश का पानी पहले से ही नदी को भर चुका था और अब बाहर से आए जल प्रवाह ने स्थिति को विकराल बना दिया है।

कांकसा प्रखंड प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि “अभी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। सुरक्षा की दृष्टि से हम किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत सकते। जब तक नदी का जलस्तर कम नहीं हो जाता, अस्थायी पुल को खोलने का सवाल ही नहीं उठता।”

IMG 20240918 WA0025

स्थायी पुल बनकर भी अधूरा
स्थानीय लोगों का सबसे बड़ा आक्रोश इस बात को लेकर है कि अजय नदी पर बनाए जा रहे स्थायी पुल का 90% से अधिक काम पूरा हो चुका है, फिर भी अब तक वह जनता के लिए नहीं खोला गया है।

जयदेव केंदुली निवासी सुभाष मंडल ने कहा, “यदि वह स्थायी पुल चालू होता तो आज हमें यह संकट नहीं झेलना पड़ता। हर साल बारिश के समय हमें इस अस्थायी पुल पर निर्भर रहना पड़ता है और हर बार यही परेशानी होती है।”

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों से बार-बार आग्रह के बावजूद स्थायी पुल को चालू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष है।

प्रशासन का आश्वासन
प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल नदी के जलस्तर की नियमित निगरानी करने की व्यवस्था की है। अधिकारियों ने कहा है कि जलस्तर में गिरावट आने के बाद सड़क और पुल की मरम्मत की जाएगी तथा सुरक्षा की पूरी समीक्षा के बाद ही आवागमन बहाल किया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14