Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

जाली नोट मामले में गिरफ्तार एआईएमआईएम नेता को अदालत से जमानत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  जाली नोट कारोबार के आरोप में गिरफ्तार एआईएमआईएम पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज को गुरुवार को आसनसोल अदालत से जमानत मिल गई। कुछ दिनों पूर्व उन्हें आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके के एक होटल से पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस ने उन पर नकली नोटों के लेन-देन में संलिप्त होने का आरोप लगाया था।

दानिश अजीज की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता शेखर कुंडू ने बताया कि जिन धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है, उनमें अधिकतम सजा सात साल की है और यह जमानत योग्य अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने अदालत के समक्ष यह भी कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान दानिश के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

IMG 20250511 WA0050

शेखर कुंडू के अनुसार, रिमांड के दौरान दानिश को मिर्च घुला हुआ पानी पीने के लिए मजबूर किया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस द्वारा शारीरिक प्रताड़ना भी की गई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन ऐसे आरोप सामने आए हैं।

इस बीच, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष इमरान सोलंकी भी अदालत परिसर में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आज अदालत से जो फैसला आया, वह सच्चाई की जीत है। उन्होंने दावा किया कि दानिश अजीज को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है, क्योंकि उन्होंने आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया है।

इमरान सोलंकी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिमांड के दौरान दानिश पर कबूलनामा लिखवाने का दबाव डाला गया और इनकार करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने पैरों पर चलकर थाने गया था, वह आज अदालत में खड़ा भी नहीं हो पा रहा है।

IMG 20240918 WA0025

दानिश अजीज के पिता मोहम्मद अजीज अमरोही ने भी अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि न्यायालय अंततः दानिश को सभी झूठे आरोपों से बरी करेगा।

इस प्रकरण ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और आने वाले समय में इसके राजनीतिक प्रभाव गहरे हो सकते हैं। वहीं, दानिश समर्थकों ने अदालत के फैसले के बाद राहत की सांस ली है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 7 3
Users Today : 20
Users Yesterday : 48