Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

कोलकाता लॉ कॉलेज परिसर में छात्रा से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज के परिसर में एक छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। यह शर्मनाक वारदात गुरुवार शाम से शुक्रवार रात तक चली और अब यह मामला राज्य में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है।

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि यह भयावह घटना 25 जून को रात 7:30 बजे से लेकर 10:50 बजे तक परिसर के भीतर अंजाम दी गई। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

IMG 20250511 WA0050

आरोपी कौन हैं?
पुलिस ने जिन तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, उनमें दो वर्तमान छात्र हैं और एक पूर्व छात्र।मनोजीत मिश्रा (31 वर्ष) – लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र, और यूनिट अध्यक्ष रह चुका है।ज़ैब अहमद (19 वर्ष) – कॉलेज का वर्तमान छात्र।प्रमित मुखर्जी (20 वर्ष) – वर्तमान छात्र, जिसका मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है।इनमें से दो आरोपियों को तलबागान क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे को उसके आवास से पकड़ा गया।

जांच और कानूनी प्रक्रिया
घटना के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है और गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। कॉलेज परिसर को सील कर दिया गया है और संभावित सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है।तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अलीपुर जिला अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने 14 दिन की हिरासत की मांग की। अदालत ने आरोपियों को आग तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सियासी भूचाल और विपक्ष का हमला
घटना सामने आते ही राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार और कोलकाता पुलिस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा—”जब मुख्यमंत्री रथयात्रा और शोभायात्रा में व्यस्त हैं, तब राजधानी के कॉलेज परिसर में छात्राएं असुरक्षित हैं। क्या यही कानून-व्यवस्था है? मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।”

IMG 20240918 WA0025

कॉलेज प्रशासन की भूमिका संदिग्ध
घटना के समय कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ की उपस्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले भी इस कॉलेज को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं, जिसमें छात्र राजनीति और प्रशासनिक लापरवाही की भूमिका पर उंगलियां उठी थीं।

आगे की राह
फिलहाल, पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। कॉलेज स्तर पर भी एक आंतरिक जांच समिति के गठन की संभावना जताई जा रही है।यह मामला केवल एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि महिला सुरक्षा, संस्थागत जवाबदेही और प्रशासनिक निष्क्रियता का बड़ा उदाहरण बन गया है। अब यह देखना होगा कि क्या पीड़िता को जल्द और न्यायपूर्ण राहत मिल पाती है या मामला भीड़ और बयानबाज़ी के शोर में दब जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14