Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

बाजार में नकली नोट चलाने आए दो युवक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बांकुड़ा :  ताल डांगरा बाजार में नकली नोट के साथ खरीदारी करने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बांकुड़ा जिले के ताल डांगरा क्षेत्र के लाल बांध गांव निवासी हैं। उनके नाम गुलाम खान और दुलाल हसन मलिक बताए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि यह मामला केवल दो व्यक्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पीछे जाली मुद्रा का कोई संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है।

घटना शनिवार सुबह की है जब ताल डांगरा बाजार में एक दुकानदार के पास 500 रुपये का एक नोट लेकर एक युवक खरीदारी करने पहुंचा। दुकानदार को नोट की बनावट और छपाई पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत ताल डांगरा थाने को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाजार से दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया और गहन पूछताछ शुरू की।

IMG 20250511 WA0050

पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, तो उनके पास से और भी कई 500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए। नोटों की संख्या और गुणवत्ता देखकर पुलिस को यह संदेह हुआ कि इनका संबंध नकली नोटों की तस्करी करने वाले किसी बड़े नेटवर्क से हो सकता है। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि इन नोटों की छपाई कहां हुई और किन माध्यमों से ये युवक तक पहुंचे।

इस बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को खातड़ा अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर, आरोपियों के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि युवकों को फंसाया गया है और वे निर्दोष हैं।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए साइबर सेल और खुफिया शाखा की सहायता से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं नकली नोटों का यह मामला सीमावर्ती जिलों या अंतरराज्यीय गिरोहों से तो नहीं जुड़ा हुआ है। फिलहाल बाजार क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 7 2
Users Today : 19
Users Yesterday : 48