Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

इस्को की ज़मीन पर अवैध निर्माण ढहा, परिषद की चेतावनी का असर

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बर्नपुर :  आसनसोल के बर्नपुर स्टेशन रोड स्थित इस्को की ज़मीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को इस्को प्रबंधन ने शनिवार को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई तब की गई जब कुछ दिनों पहले आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 78 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद अशोक रुद्र ने इस अवैध निर्माण पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे।

पार्षद अशोक रुद्र ने पहले ही इस आशय की जानकारी दी थी कि बर्नपुर स्टेशन रोड के निकट इस्को की स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध रूप से तीन दुकानें बनाई जा रही थीं। स्थानीय दुकानदारों ने इस बात की शिकायत सीधे पार्षद से की थी। इसके बाद उन्होंने एक पत्रकार सम्मेलन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और इस्को प्रबंधन से मांग की थी कि वे क्षेत्र में हो रहे निर्माण की जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई करें।

IMG 20250511 WA0050

इसी चेतावनी के कुछ दिन बाद इस्को प्रशासन हरकत में आया और शनिवार को बुलडोज़र चलवाकर इन अवैध दुकानों को पूरी तरह से गिरा दिया। इस दौरान इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और इस्को के अधिकारी स्थल पर मौजूद थे।

पार्षद अशोक रुद्र ने शनिवार को कहा कि इस्को की भूमि पर लंबे समय से कुछ लोग अवैध ढंग से निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल ज़मीन पर कब्ज़े का नहीं बल्कि नियम और कानून के खिलाफ एक खुली चुनौती है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि यदि कहीं भी इस प्रकार के अवैध निर्माण होते दिखें तो तत्काल नगर निगम अथवा संबंधित विभागों को सूचित करें।

IMG 20240918 WA0025

इस कार्रवाई से यह संकेत भी मिला है कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित सरकारी या अर्ध-सरकारी संस्थानों की संपत्ति पर अब मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। इस्को प्रबंधन की यह तत्परता न केवल एक मजबूत प्रशासनिक कदम है बल्कि भविष्य में अवैध कब्ज़ों की कोशिशों को रोकने के लिए एक कड़ा संदेश भी।

फिलहाल, ध्वस्त किए गए निर्माण को लेकर कोई विवाद या प्रतिरोध सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशासन सतर्क है और अगली कार्रवाइयों की निगरानी भी जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14