Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

हीरापुर थाने पहुंचा हनुमान, पुलिस की कुर्सी पर बैठकर सो गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बर्नपुर : हीरापुर थाना परिसर में एक विचित्र लेकिन भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब एक बड़ा हनुमान (लंगूर) थाने के अंदर पहुंच गया और सीधे एक पुलिसकर्मी की कुर्सी पर बैठ गया। कुछ समय बाद वह वहीं आराम से सो गया, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी अचंभे में पड़ गए।

थाना कर्मियों ने पहले हनुमान को परेशान नहीं किया, बल्कि उसके लिए फल और भोजन की व्यवस्था की। इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तन्मय रॉय ने बोरो चेयरमैन और एसडीओ को सूचना दी। एसडीओ द्वारा तुरंत वन विभाग को इस विषय में अवगत कराया गया।

IMG 20250511 WA0050

थाना परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने हनुमान की मौजूदगी को शुभ संकेत मानते हुए उसकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। पुलिसकर्मियों ने हनुमान के साथ फोटो भी खिंचवाए और उसके शांत व्यवहार की सराहना की।

थाना प्रभारी तन्मय रॉय ने कहा, “प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र में प्रत्येक जीव का अपना महत्व है। हमें उनके प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। इसलिए हमने वन विभाग को सूचित किया, ताकि उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके।”

IMG 20240918 WA0025

हालांकि, वन विभाग के मौके पर पहुंचने से पहले ही हनुमान स्वतः ही वहां से चला गया। इस पूरी घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ, बल्कि लोगों के बीच यह प्रसंग एक सकारात्मक चर्चा का विषय बन गया।

इस अवसर पर एसआई अजीत कुंडू, अंजन मंडल, शुभाशीष बनर्जी, लिटन मंडल, फहियाज अहमद सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे। घटना के दौरान थाने में भक्तिभाव और उत्सुकता का माहौल देखा गया।

हीरापुर थाने में हनुमान की यह “आश्चर्यजनक उपस्थिति” अब स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल और श्रद्धा का विषय बन गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14