Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल में बाइक चोरी के कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  सालानपुर थाना क्षेत्र के जेमारी मोड़ पर मंगलवार शाम एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई, लेकिन कुल्टी ट्रैफिक गार्ड की तत्परता और सक्रियता के चलते कुछ ही घंटों में चोरी की बाइक बरामद कर ली गई और आरोपी चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार भी किया गया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, एथोड़ा मोड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। बाइक मालिक ने तत्काल कुल्टी ट्रैफिक गार्ड में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और तकनीकी निगरानी के साथ स्थानीय सूत्रों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया।इस अभियान में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कुछ ही घंटों में चुराई गई बाइक को खोज निकाला गया। आरोपी को चोरी के समान सहित रंगेहाथ धर दबोचा गया। बाद में पुलिस ने बाइक और आरोपी को सालानपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

IMG 20250511 WA0050

सालानपुर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं वह कोई बड़ा चोर गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है और कहा कि इससे आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई होना अपराधियों के मनोबल को तोड़ता है और समाज में कानून का भय कायम करता है।

IMG 20240918 WA0025

कुल्टी ट्रैफिक गार्ड की इस तत्परता ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाया है। यह घटना यह भी प्रमाणित करती है कि पुलिस तकनीकी संसाधनों के साथ-साथ सामुदायिक सहयोग का भी सही इस्तेमाल कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि नागरिक किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 7 2
Users Today : 19
Users Yesterday : 48