
रानीगंज : गुरुवार को रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में संस्थापक स्वर्गीय गोविंदराम खेतान की शतवार्षिकी तथा चैंबर की स्थापना दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रानीगंज के व्यवसायिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय गोविंदराम खेतान की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर औपचारिक रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अंशुमन सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने बताया कि चैंबर की स्थापना 1959 में उनके दादा स्वर्गीय गोविंदराम खेतान द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से इस अवसर पर एक विशेष डाक कवर का विमोचन भी किया गया, जो पूरे रानीगंज के लिए गर्व की बात है।

चैंबर की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए 80 से अधिक खिलाड़ियों को टी-शर्ट व खेल सामग्री दी गई, जबकि शाम को 350 जरूरतमंद महिलाओं को राशन व दिव्यांगों को व्हीलचेयर सहित आवश्यक सामग्री दी जाएगी। कार्यक्रम में समाजसेवा और व्यापार के समन्वय को लेकर खेतान परिवार की प्रशंसा की गई।














Users Today : 4
Users Yesterday : 14