Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

जामुड़िया में अवैध कारखानों पर नगर निगम की कड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल  : आसनसोल नगर निगम ने जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे कारखानों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई प्रारंभ की। यह कार्रवाई मेयर बिधान उपाध्याय के नेतृत्व में की गई, जिसका उद्देश्य नगर निगम की सीमा में अनधिकृत निर्माणों को नियंत्रित करना और शहर को नियोजित विकास की दिशा में ले जाना है।इस कार्रवाई को लेकर तृणमूल कांग्रेस के पार्षद रणबीर सिंह जीतू ने मेयर बिधान उपाध्याय की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा, “नगर निगम की आय में वृद्धि तथा शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए जिस प्रकार से मेयर साहसिक कदम उठा रहे हैं, वह प्रशंसनीय है।

IMG 20250511 WA0050

जामुड़िया में अवैध कारखानों के खिलाफ जो कार्रवाई हुई है, वह अन्य क्षेत्रों के लिए भी मिसाल बननी चाहिए।”पार्षद जीतू ने यह भी कहा कि अवैध निर्माण केवल नगर निगम के नियमों का उल्लंघन नहीं करते, बल्कि शहर के सौंदर्य और व्यवस्था को भी बिगाड़ते हैं। इससे जल निकासी, यातायात और अन्य बुनियादी सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने आग्रह किया कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आसनसोल के अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहे, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति नियमों की अवहेलना न करे।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ निर्माणों को गिराना नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश देना है कि कोई भी अवैध ढांचे अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। मेयर बिधान उपाध्याय ने भी स्पष्ट किया है कि नगर निगम क्षेत्र में जितने भी अवैध निर्माण हैं, उन्हें चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय निवासियों ने भी नगर निगम की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहर की तस्वीर बदलेगी, बल्कि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता में भी वृद्धि होगी।नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह की मुहिम जारी रहेगी। अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस भेजे जाएंगे और निर्धारित समय में स्वयं हटाने का अवसर दिया जाएगा, अन्यथा प्रशासनिक बल का प्रयोग कर उन्हें हटाया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14