Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

पूर्व बर्दवान में बम विस्फोट से एक की मौत, तीन घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पूर्व बर्दवान  :  पूर्व बर्दवान जिले के कटवा थाना अंतर्गत राजोया गांव में शुक्रवार देर रात एक परित्यक्त मिट्टी के मकान में हुए जोरदार बम विस्फोट ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। विस्फोट इतना भीषण था कि घर पूरी तरह से ढह गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक पुलिस तथा आपदा प्रबंधन की टीम तलाशी अभियान में जुटी रही।घटना शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे की है। राजोया गांव के उत्तरपाड़ा इलाके में स्थित एक पुराने, परित्यक्त मिट्टी के मकान से अचानक तेज धमाके की आवाज आई। धमाका इतना तेज था कि दूर-दराज तक उसकी आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि मिट्टी का घर पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो चुका था और चारों ओर आग की लपटें और धुएं का गुबार फैला हुआ था।

IMG 20250511 WA0050

तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए कटवा थाना की पुलिस, बम स्क्वाड और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मलबा हटाने के दौरान तीन घायल लोगों को बाहर निकाला गया जिन्हें तत्काल कटवा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। कुछ ही देर बाद मलबे से एक व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि मकान में बम बनाए जा रहे थे और उसी दौरान विस्फोट हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान मोंटू शेख नामक व्यक्ति का था जिनकी कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके पुत्र गांव छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद यह मकान वर्षों से वीरान पड़ा था।

IMG 20240918 WA0025

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से वहां अज्ञात लोग आते-जाते देखे गए थे और संभवतः बीरभूम से आए कुछ अपराधी इस घर को अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कई बार उन्होंने इन संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की कोशिश की थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब जब विस्फोट हो गया, तो सभी सच्चाई सामने आ रही है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं, इसलिए रात भर तलाशी अभियान जारी रखा गया।कटवा एसडीपीओ और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री वहां कैसे पहुंचाई गई और इसके पीछे कौन लोग हैं।इस घटना के बाद पूरे राजोया गांव में भय का माहौल व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि इलाके में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए और ऐसे परित्यक्त घरों की निगरानी होनी चाहिए।राजोया गांव की यह घटना बंगाल में सक्रिय अवैध बम निर्माण गिरोहों की एक और भयावह सच्चाई उजागर करती है। अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना की तह तक जाकर असली दोषियों को पकड़ पाती है या नहीं। फिलहाल, गांववासियों को न्याय और सुरक्षा की प्रतीक्षा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14