Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

पांडवेश्वर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, 2026 की तैयारी शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पांडवेश्वर  :  शनिवार को पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दलुरबांध स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के मंडल समिति सदस्यों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर गहन चर्चा की गई।

IMG 20250705 WA0092

बैठक की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल भाजपा राज्य समिति के सदस्य जितेन्द्र तिवारी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए अभी से ही सक्रियता और समर्पण के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि “अब समय आ गया है कि हम बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करें और जनता से सीधे संवाद बढ़ाएं।”

IMG 20250511 WA0050

आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष देवतानु भट्टाचार्य भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पार्टी हर मंडल में नियमित प्रशिक्षण और जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है, ताकि लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को ठीक ढंग से पहुंचाया जा सके।

बैठक में पांडवेश्वर विधानसभा अंतर्गत चारों मंडल अध्यक्ष सहित जिला नेतृत्व के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि तृणमूल सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है और भाजपा ही एकमात्र विकल्प है जो राज्य को विकास की दिशा में ले जा सकती है।

IMG 20240918 WA0025

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तरीय समीक्षाएं, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और जनसंवाद जैसे कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए जमीनी कार्यों को लेकर सुझाव रखे।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और आने वाले संघर्ष के लिए संकल्प के साथ किया गया। बैठक से यह स्पष्ट संकेत मिला कि भाजपा अब 2026 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गंभीरता से काम शुरू कर चुकी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14