Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

तेज रफ्तार आई-20, पेड़ से टकराई, चालक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 419 पर रूपनारायणपुर से आगे मिहिजाम-कानगोई के समीप शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सुल्तानगंज निवासी 39 वर्षीय रितेश कुमार के रूप में की गई है, जो दुर्घटना के समय हुंडई आई-20 कार चला रहे थे।

जानकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे। रितेश कुमार के साथ मिहिजाम कानगोई निवासी संतोष सिंह और एक अन्य व्यक्ति भी थे, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जामताड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया।

IMG 20250511 WA0050

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद स्थानीय वार्ड प्रतिनिधि विजय भंडारी ने बताया कि तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन वह आधे घंटे की देरी से पहुंची। इस बीच, पुलिस जीप से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक रितेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा गया है।

IMG 20240918 WA0025

सूत्रों के अनुसार रितेश कुमार कानगोई स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। दुर्घटना के पीछे तेज गति को मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

इस हादसे ने एक बार फिर यातायात नियमों की अनदेखी और तेज गति से गाड़ी चलाने के खतरों की गंभीरता को उजागर कर दिया है। पुलिस बार-बार तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खिलाफ चेतावनी देती रही है, लेकिन इसके बावजूद सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14