Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

डांगा मोहिशीला की गैस कंपनी में केबल दुर्घटना से गई जान

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल  :  आसनसोल के डांगा मोहिशीला स्थित एक निजी गैस कंपनी में कार्यरत श्रमिक सपन बावरी की शुक्रवार देर रात कार्यस्थल पर एक हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही न केवल परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी, बल्कि अन्य श्रमिकों और स्थानीय लोगों में भी रोष देखा गया। मृतक के परिजन कंपनी से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार सपन बावरी जुबली इलाके के निवासी थे और पिछले कुछ वर्षों से इस निजी गैस कंपनी में कार्यरत थे।

IMG 20250511 WA0050

रोज की तरह शुक्रवार की रात भी वे अपनी ड्यूटी पर थे। तभी अचानक एक केबल टूटने की घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की जानकारी मिलते ही सपन बावरी के रिश्तेदार और परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजन रंजीत बावरी ने बताया कि उन्हें रात करीब पौने 9 बजे हादसे की सूचना मिली। वे तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रंजीत ने बताया कि सपन का एक 12 वर्षीय बेटा है और परिवार में पत्नी एवं वृद्ध मां भी हैं। ऐसे में अब परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है।परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि सपन बावरी के परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए ताकि भविष्य में उनके जीवनयापन में कोई परेशानी न हो।

IMG 20240918 WA0025

समाचार लिखे जाने तक कंपनी के अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद थे और परिजनों से बातचीत कर रहे थे।मृतक श्रमिक के सहयोगियों ने कंपनी की कार्यस्थल सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि केबल की समय पर मरम्मत या जांच की जाती, तो इस प्रकार की दुखद घटना टाली जा सकती थी। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि इस घटना की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। यह हादसा न केवल एक परिवार की जीवनरेखा छीन ले गया, बल्कि यह भी दर्शाता है कि निजी कंपनियों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीरता अभी भी अपेक्षित है। अब यह देखना बाकी है कि कंपनी मृतक के परिवार के लिए क्या कदम उठाती है और प्रशासन इस घटना पर क्या कार्रवाई करता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14