Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

सिटी सेंटर के दो घरों में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी से जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  शहर के हृदयस्थल सिटी सेंटर स्थित मैक्समूलर पथ के नंदलाल बिथी क्षेत्र में शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी का असफल प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 22 अंतर्गत एक डेंटिस्ट के आवास और एक बीमा कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि, कुत्ते के रोने की आवाज सुनकर चोर डेंटिस्ट के घर से भाग निकले और बीमा कार्यालय का ताला भी वे तोड़ नहीं सके। इस प्रकार दोनों स्थानों पर चोर चोरी करने में विफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी सेंटर आउटपोस्ट पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

IMG 20250511 WA0050

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते कुछ समय से सिटी सेंटर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे लोग रात्रि में भयभीत होकर सोने को मजबूर हैं। सुरक्षा की चिंता अब आम जनमानस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

इसी संदर्भ में सिटी सेंटर गैर कंपनी नागरिक समिति के अध्यक्ष पीयूष मुखर्जी ने बताया कि उन्होंने पुलिस प्रशासन से नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि चोरों के हौसले पस्त किए जा सकें और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर जहां दुर्गापुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चोरों के दुस्साहसिक प्रयास शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में अधिक पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने और रात्रि गश्ती को नियमित करने की मांग की है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और बहुत जल्द आरोपियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14