Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

आसनसोल में झारखंड सरकार के मंत्री का भव्य स्वागत समारोह

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के मंगलवार को आसनसोल आगमन पर तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिंटू भुइयां के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मंत्री सुदीव्य सोनू ने अपने संक्षिप्त यात्रा के दौरान घाघर बुड़ी चंडी माता मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में पूजा उपरांत सिंटू भुइयां ने मंत्री को पगड़ी पहनाकर व फूलों की माला अर्पित कर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में समर्थक एवं तृणमूल कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिनकी उपस्थिति से वातावरण उत्सवमय हो गया।

सिंटू भुइयां ने कहा कि सुदीव्य कुमार सोनू झारखंड के एक लोकप्रिय नेता हैं और वर्तमान में न केवल नगर विकास एवं आवास, बल्कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेलकूद विभागों की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका नेतृत्व झारखंड को आधुनिकता की दिशा में अग्रसर कर रहा है।

IMG 20250511 WA0050

स्वागत के बाद मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू सिंटू भुइयां के आवास पर भी पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया और सामाजिक, राजनीतिक एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि वे झारखंड में पर्यटन और खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार द्वारा पर्यटन स्थलों के संरक्षण, विकास और प्रचार के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जा रही हैं ताकि झारखंड को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे आसनसोल विशेष रूप से मां घाघर बुड़ी का दर्शन करने और अपने मित्र सिंटू भुइयां से मिलने के लिए आए थे।

IMG 20240918 WA0025

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव, बेवकोपा जिलाध्यक्ष डॉ. बीरु रजक, संदीप पांडेय, सहित अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी शामिल हुए। पूरे आयोजन में स्थानीय जनता की सहभागिता और उल्लासपूर्ण माहौल ने इस दौरे को यादगार बना दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14