
अंडाल : उत्तर बाजार स्थित एक बहुमंजिला आवासीय परिसर के निवासी इन दिनों गंदगी, जलजमाव और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। फ्लैट के बेसमेंट में जमा गंदा पानी और फैली गंदगी ने डेंगू और मच्छरों के बढ़ते खतरे को जन्म दे दिया है।निवासियों ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह हर महीने मेंटेनेंस शुल्क तो ले रहा है, लेकिन परिसर की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।

लिफ्ट बंद, कूड़ा फैला, सुविधा नदारद
इस बहुमंजिला इमारत में दो लिफ्टें लगी हैं, लेकिन उनमें से एक लंबे समय से खराब पड़ी है। ऊपर के मंजिलों पर रहने वाले बुजुर्ग और बीमार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में कूड़े-कचरे के ढेर और आवारा मवेशियों की गंदगी के कारण बदबू और अस्वच्छता का वातावरण बना हुआ है।
बिल्डर के वादे अधूरे
निवासियों का कहना है कि बिल्डर ने 2026 तक सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का लिखित वादा किया था, लेकिन आज तक न तो पार्किंग की उचित व्यवस्था हुई है, न ही सीवेज की मरम्मत। बच्चों के खेलने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है और न ही बुजुर्गों के बैठने की कोई व्यवस्था है।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बिल्डर की मनमानी और लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं मिला तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।














Users Today : 4
Users Yesterday : 14