Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

बराकर में दो दिवसीय शिविर, संपत्ति कर पर विशेष छूट

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बराकर/आसनसोल :  आसनसोल नगर निगम और बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 11 और 12 जुलाई (गुरुवार व शुक्रवार) को एक विशेष दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बराकर के कल्याणीश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य संपत्ति कर और ट्रेड लाइसेंस से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान और लोगों को प्रशासनिक सहूलियत प्रदान करना है।

संपत्ति कर पर दो वर्षों के लिए 10% विशेष छूट
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में जो लोग संपत्ति कर जमा करेंगे, उन्हें दो वर्षों के लिए 10% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने इसे स्थानीय निवासियों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया और कहा, “लोगों को यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए, क्योंकि न केवल उन्हें छूट मिलेगी, बल्कि नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने से भी राहत मिलेगी। इससे समय की भी बचत होगी।”

IMG 20250511 WA0050

व्यापारियों के लिए ट्रेड लाइसेंस की सुविधा
इस शिविर में नए व्यापारियों को भी विशेष सुविधा दी जाएगी। जो लोग नया ट्रेड लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:
आधार कार्ड,पते का प्रमाण,व्यवसाय का विवरण,पासपोर्ट साइज फोटो,लाइसेंस की वैधता 1 वर्ष से लेकर 5 वर्षों तक की जा सकेगी, जिससे व्यापारियों को बार-बार नवीनीकरण की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।

स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सेवाओं की सरल उपलब्धता
शिवकुमार अग्रवाल ने यह भी बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सभी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें नगर निगम कार्यालय बार-बार न जाना पड़े। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं।

IMG 20240918 WA0025

पारदर्शिता और सेवा में सुधार की पहल
नगर निगम और चैंबर ऑफ कॉमर्स के इस संयुक्त प्रयास से लोगों को प्रशासनिक सेवाओं में पारदर्शिता, सरलता और शीघ्रता का अनुभव होगा। बराकर के नागरिकों के लिए यह शिविर छूट, सुविधा और समय की बचत तीनों का अनूठा संगम है।स्थानीय प्रशासन की इस पहल से यह उम्मीद की जा रही है कि अधिकतर लोग शिविर में भाग लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और प्रशासन के साथ जनभागीदारी की मिसाल कायम करेंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 7 0
Users Today : 17
Users Yesterday : 48