Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

18 जुलाई को दुर्गापुर आएंगे पीएम मोदी, तैयारियों में जुटी भाजपा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  आगामी 18 जुलाई को पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व पार्टी ने मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को सक्रिय कर दिया है और प्रत्येक स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जा सके।

गुरुवार को भाजपा नेतृत्व ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (डीएसपी), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अधिकारियों के साथ मिलकर संभावित सभा स्थलों एएसपी स्टेडियम और डीएसपी स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान स्टेडियम की संरचना, सुरक्षा व्यवस्था, जनसुविधाओं और बैठने की क्षमता का गहन निरीक्षण किया गया।

IMG 20250511 WA0050

निरीक्षण के उपरांत भाजपा के दुर्गापुर पश्चिम से विधायक लक्ष्मण घोरुई ने कहा, “यह हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ा आयोजन है। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर संभावनाओं की समीक्षा की है। हमें पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को ही दुर्गापुर आएंगे और इसी दिन जनसभा होगी। इसलिए हमने संभावित मैदानों का निरीक्षण किया है ताकि हर पहलू पर पहले से तैयारी की जा सके।”

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुमंत मंडल, युवा मोर्चा नेता पारिजात गंगोपाध्याय, जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी तथा तकनीकी दल मौजूद रहे। टीम ने दोनों स्टेडियमों की संरचनात्मक विशेषताओं की तुलना की और प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सबसे उपयुक्त स्थल का चयन करने की दिशा में काम किया।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री की इस जनसभा में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, खासकर पश्चिम बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम जिलों से। जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।

IMG 20240918 WA0025

भाजपा इस जनसभा को आगामी लोकसभा चुनाव 2026 के लिए बेहद अहम मान रही है। मोदी की मौजूदगी को पार्टी एक बड़ी राजनीतिक लहर के रूप में देख रही है और जनसभा के जरिए राज्य सरकार की नीतियों पर भी तीखा प्रहार करने की रणनीति बनाई जा रही है।

इस बीच स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) और राज्य पुलिस बल की संयुक्त बैठकें शुरू हो गई हैं।

जनसभा की तैयारियों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी का दौरा केवल एक राजनीतिक सभा नहीं बल्कि आगामी चुनावी समीकरणों को साधने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। भाजपा इसे राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 1
Users Today : 2
Users Yesterday : 14