Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

नवनिर्मित मकान की नींव के नीचे 70 फीट जमीन धंसी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

जामुड़िया :  आसनसोल नगर निगम के जमुरिया वार्ड संख्या आठ अंतर्गत सतग्राम इलाके में मानसून की पहली बारिश के बाद ही भयानक भूस्खलन की घटना सामने आई है। दरबार क्लब मैदान से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित इस स्थल पर एक नवनिर्मित मकान के पिलर के नीचे से करीब 60 से 70 फीट मिट्टी धंस गई, जिससे एक गहरी सुरंगनुमा संरचना बन गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रातभर की भारी वर्षा के कारण यह भूस्खलन हुआ। गांव के एक परिवार ने दो माह पूर्व इसी स्थान पर घर निर्माण के लिए पिलर डलवाए थे, जिनमें से एक हिस्सा अब भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। भूस्खलन स्थल से सटा एक और रिहायशी घर भी खतरे की जद में आ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भूस्खलन सिर्फ बारिश के कारण नहीं, बल्कि अवैध कोयला खनन के कारण भी हुआ है। ईसीएल क्षेत्र में कोयले की मौजूदगी और भूमिगत अवैध खनन ने जमीन की नींव कमजोर कर दी है। उन्होंने बताया कि इलाके में भूतल के नीचे लगातार कोयला निकालने की गतिविधियों के चलते जमीन खोखली होती जा रही है, जिससे भूस्खलन की घटनाएं हर साल बढ़ती जा रही हैं।

IMG 20250511 WA0050

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन को अविलंब सूचना दी है। पार्षद ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और ईसीएल से तकनीकी जांच कराए जाने की मांग की है।स्थानीय निवासी अशोक रजक ने बताया, “हम सब रात से ही डरे हुए हैं। जिस तरह से जमीन अचानक धंसी है, उससे साफ है कि गांव के बाकी हिस्सों में भी खतरा है। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे, महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल रहीं।”

IMG 20240918 WA0025

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 0
Users Today : 1
Users Yesterday : 14