Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

देशभर के 5 लाख लोगों से करोड़ों की ठगी कर फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

ट्रांसमीटो फाउंडेशन संचालकों के खिलाफ पीड़ितों ने खोला मोर्चा

आसनसोल :  ट्रांसमीटो डेवलपमेंट फाउंडेशन के संचालक नदीम अहमद और विजय पंडित पर देशभर में करीब 5 लाख निवेशकों से सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगा है। शुक्रवार को सैकड़ों पीड़ितों ने आसनसोल में नदीम अहमद के आवास पर जब पहुंचकर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, तो वहां ताला लटका मिला और सभी संचालक फरार पाए गए।

मुनाफे का लालच, फिर बाउंस हुए चेक पीड़ितों का कहना है कि संस्था ने विभिन्न परियोजनाओं में ऊंचा मुनाफा दिलाने का वादा कर उनसे 5-6 लाख रुपये या उससे अधिक राशि निवेश करवाई। लेकिन जब परिपक्वता की तिथि आई, तो कंपनी की ओर से दिए गए चेक बाउंस हो गए।एक पीड़िता महिला ने बताया कि उसने पति से छिपाकर जमा पूंजी संस्था में निवेश कर दी थी और अब वह आर्थिक रूप से टूट चुकी है। कई पीड़ितों ने रोते हुए कहा कि अब जीने की कोई उम्मीद नहीं बची, आत्महत्या जैसे ख्याल मन में आ रहे हैं।

IMG 20250511 WA0050

फोन बंद, कार्यालय बंद, आरोपी लापता
शुक्रवार को जब सैकड़ों पीड़ित आसनसोल में नदीम अहमद के आवास पहुंचे, तो देखा कि घर पर ताला बंद था। उन्होंने फोन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों मुख्य आरोपियों नदीम अहमद और विजय पंडित के मोबाइल नंबर बंद मिले।
इस दौरान लोगों ने बताया कि एक दुकानदार, जिसे विजय पंडित का भाई बताया जा रहा है, इस घोटाले में साझेदार है। हालांकि उसने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।

देहरादून में कार्यक्रम और 100 करोड़ की ठगी
पीड़ितों का दावा है कि देहरादून में आयोजित एक विशेष सम्मेलन के बहाने भी 100 करोड़ रुपये की ठगी की गई। कार्यक्रम में देशभर से संस्था के निवेशकों को बुलाया गया, जहां उन्हें नकली वादों और दिखावे के ज़रिये प्रभावित किया गया।

पुलिस में शिकायत, लेकिन आरोपी अब तक फरार
पीड़ितों ने स्थानीय थाने में विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है और संस्था के बैंक खातों, संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

IMG 20240918 WA0025

पीड़ितों की चेतावनी: नहीं मिला पैसा तो करेंगे उग्र आंदोलन
पीड़ितों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उन्हें उनका पैसा वापस नहीं मिला, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। कई लोगों ने कहा, “यह हमारी जीवन भर की कमाई थी, जिसे सुनहरे सपनों के लालच में लुटा बैठे। अब सरकार और प्रशासन को हमारी मदद करनी चाहिए।”

प्रशासन पर दबाव, जनता में रोष
यह मामला अब राज्य स्तर पर प्रशासन और कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। 5 लाख लोगों की गाढ़ी कमाई की ठगी से जनता में उबाल और रोष है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी शीघ्रता से कार्रवाई करता है और पीड़ितों को कब तक न्याय मिलता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 0
Users Today : 1
Users Yesterday : 14