धेमोमैन कोलियरी में अक्षरधाम मॉडल पंडाल से पूजा की शुरुआत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : जमुरिया क्षेत्र की धेमोमैन कोलियरी में मंगलवार को शारदीय दुर्गा पूजा की तैयारियों का भव्य शुभारंभ खूंटी पूजा के साथ हुआ। इस अवसर पर ईसीएल सोदपुर एरिया के मुख्य महाप्रबंधक श्री अभिजीत गंगोपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोलियरी के श्रमिकों, पूजा समिति के सदस्यों और अधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधियों के साथ खूंटी पूजा संपन्न की गई। पूजा स्थल पर श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक सांस्कृतिक रंग एक साथ दिखाई दिए।

इस वर्ष धेमोमैन कोलियरी में बनने वाला पंडाल अपने आप में अनूठा और भव्य होने वाला है। दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के मॉडल पर आधारित इस पंडाल की लागत लगभग ₹22 लाख बताई जा रही है, जबकि कुल पूजा बजट ₹60 से ₹70 लाख के बीच निर्धारित किया गया है। इस भव्य आयोजन के लिए चंदन नगर के प्रसिद्ध लाइटिंग विशेषज्ञों की सेवा ली जा रही है जो पंडाल को रोशनी से सजाकर एक नया आयाम देंगे।

IMG 20250511 WA0050

पूजा समिति के उपाध्यक्ष रोहित नोनिया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, “धेमोमैन कोलियरी की यह पूजा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रमिकों की भावनाओं और समर्पण का उत्सव है। हम चाहते हैं कि इस साल हमारे पंडाल का उद्घाटन ईसीएल के सीएमडी स्वयं करें। हमने इस संबंध में महाप्रबंधक श्री गंगोपाध्याय से विशेष आग्रह किया है।”

खूंटी पूजा के अवसर पर कोलियरी के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इनमें अभिकर्ता सुरेंद्र कुमार प्रसाद केरो, पीट मैनेजर रामु प्रसाद, इंकलाइन मैनेजर अरविंद कुमार दास, वित्त प्रबंधक रितेश प्रसाद, नरसमुंदा कोलियरी के प्रबंधक ओसामा साहब, तथा अन्य प्रमुख अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति जैसे अनिल सिंह, विनोद सिंह, भीम प्रसाद नोनिया, अमरनाथ शर्मा आदि मौजूद थे।

IMG 20240918 WA0025

पूजा समिति के अनुसार, आने वाले दिनों में पूजा के प्रमुख आकर्षणों जैसे थीम लाइटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक पहल, झांकियों और पुरस्कार वितरण से संबंधित जानकारी जल्द ही सार्वजनिक रूप से घोषित की जाएगी।

यह पूजा न केवल धार्मिक भक्ति का केंद्र होगी, बल्कि श्रमिकों के संघर्ष, समर्पण और सामाजिक सौहार्द की प्रतीक बनेगी। इस आयोजन को लेकर कोलियरी क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है और क्षेत्रीय जनता भी इस भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 5
Users Today : 14
Users Yesterday : 16