दुर्गापुर में मोदी की सभा से परिवर्तन का बिगुल: लॉकेट चटर्जी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित दुर्गापुर जनसभा से पहले बुधवार को भाजपा की प्रदेश सचिव और पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी ने दुर्गापुर के गोपाल मठ इलाके में घर-घर जाकर लोगों को सभा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उनके साथ दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई भी मौजूद थे। आमंत्रण वितरण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखने लायक था।

लॉकेट चटर्जी ने कहा कि आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव की घंटी बज चुकी है, और इस परिवर्तन की शुरुआत प्रधानमंत्री की दुर्गापुर जनसभा से होगी। उन्होंने कहा –
“ममता बनर्जी की सरकार अब अंतिम पड़ाव पर है। मोदी जी के नेतृत्व में बंगाल में परिवर्तन होकर रहेगा।”

भाजपा नेताओं ने गोपाल मठ के नागरिकों से अपील की कि वे 18 जुलाई को दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में होने वाली विशाल जनसभा में ज़रूर शामिल हों और बंगाल के भविष्य निर्माण का साक्षी बनें।

IMG 20250511 WA0050

सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पंडाल निर्माण जोरों पर

प्रधानमंत्री की सभा को लेकर नेहरू स्टेडियम में बुधवार को मेटल डिटेक्टर और बम स्क्वॉड द्वारा सुरक्षा जांच की गई। चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
स्टेडियम में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां लाखों लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा बल, प्रशासन और भाजपा संगठन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है।

भाजपा का दावा – ऐतिहासिक होगी यह सभा

लॉकेट चटर्जी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि यह सभा पश्चिम बंगाल की राजनीति में निर्णायक मोड़ साबित होगी। उन्होंने कहा –
“जनता ममता सरकार से त्रस्त है। कानून व्यवस्था चौपट है, भ्रष्टाचार चरम पर है और युवाओं के पास रोजगार नहीं है। मोदी जी जब मंच से बंगाल की जनता को संबोधित करेंगे, तो वह जनमानस की आवाज़ बनकर उभरेंगे।”

सभा की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के तहत गोपाल मठ में हुए कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।

IMG 20240918 WA0025

भविष्य की लड़ाई का आग़ाज़

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह जनसभा 2026 विधानसभा चुनाव की भूमिका तय कर सकती है। भाजपा इसे एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 5
Users Today : 14
Users Yesterday : 16