बंद कारखानों को खोलने और फंड बहाली की उठाई आवाज

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर  :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित दुर्गापुर दौरे से ठीक एक दिन पहले बर्दवान-दुर्गापुर के सांसद श्री कीर्ति आज़ाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार से न्याय और विकास की मांग की। गुरुवार को जारी इस बयान में सांसद ने न केवल राज्य को रोके गए केंद्रीय फंड की वापसी की माँग की, बल्कि बंगाल की औद्योगिक और सामाजिक जरूरतों को भी सामने रखा।सांसद कीर्ति आज़ाद ने कहा कि बंगाल को विकास चाहिए, न कि विभाजन, नफरत और भ्रम। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह बंगाल की जनता के साथ न्याय करें और उनके हक का पैसा जल्द से जल्द बहाल करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य का 2.1 लाख करोड़ रुपये का केंद्रीय फंड पिछले कई वर्षों से रोका गया है,

IMG 20250511 WA0050

जिससे 100 दिन का रोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य जनहितकारी योजनाओं में बाधा आई है।सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन योजनाओं को अपने स्तर से चालू रखने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार की निष्क्रियता से राज्य के गरीब और मध्यम वर्ग को परेशानी हो रही है।उन्होंने औद्योगिक पुनरुद्धार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि दुर्गापुर और आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े प्रमुख कारखानों जैसे MAMC, BOGL और HFC को पुनः चालू किया जाए, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही डीएसपी और एएसपी जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का आधुनिकीकरण करने की भी मांग की गई।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 की सर्विस रोड की मरम्मत, दुर्गापुर डीवीसी चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण, जल निकासी और सड़क व्यवस्था के सुधार की दिशा में भी केंद्र को कदम उठाने चाहिए।कीर्ति आज़ाद ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा केवल भाषण देने तक सीमित न रहे, बल्कि वे साथ में बंगाल के लिए न्याय, विकास और बकाया धन भी लेकर आएं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 2
Users Today : 11
Users Yesterday : 16