
दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में गुरुवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को चौंका दिया। यह दुर्घटना गांधी मोड़ से विरिंगी मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर उस समय हुई, जब एक तेज़ गति से आ रहा डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से ज़ोरदार टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी तीव्र थी कि दोनों वाहनों के बीच में एक गाय फँस गई और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। शाम करीब पाँच बजे हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड और दुर्गापुर थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृत गाय को हटाया और डंपर को सड़क से किनारे कर यातायात को सामान्य किया।

स्थानीय लोगों ने तेज़ रफ्तार डंपर चालकों पर सख़्त कार्रवाई की माँग की है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों के चालकों से पूछताछ की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर राजमार्गों पर मवेशियों की मौजूदगी और तेज़ रफ्तार ड्राइविंग पर चिंता बढ़ा गया है।














Users Today : 9
Users Yesterday : 16