मुर्गाबनी गाँव में साँप के काटने से महिला की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  कांकसा थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी गाँव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय महिला गंगा मुर्मू की विषैले साँप के काटने से मौत हो गई।घटना बुधवार देर रात की है जब गंगा मुर्मू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रही थीं। परिवार वालों के अनुसार, आधी रात को गंगा ने जोर से चीखकर उन्हें उठाया और बताया कि उसे कुछ काट गया है और पूरे शरीर में जलन हो रही है।

IMG 20250511 WA0050

तत्काल परिजन उसे पानागढ़ प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गंगा को विषैले साँप ने काटा है।स्थिति गंभीर देखते हुए उसे दुर्गापुर उप-जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई।

IMG 20240918 WA0025

गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर उप-जिला अस्पताल के शवगृह भेजा गया। इस घटना से पूरे मुर्गाबनी गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से माँग की है कि गाँव में साँप-रोधी उपाय किए जाएँ और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर किया जाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 16