Breaking News
जामुड़िया में बिजली तार की चपेट में आया नौ वर्षीय बालक, कुमारपुर में संपर्क मार्ग बंद करने पर विरोध, रेलवे से वार्ता के बाद ही निर्णय लेने की स्थानीय लोगों ने मांग उठाई पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल में गुरुवार 24 जुलाई की दोपहर एक भयानक प्राकृतिक आपदा ने दस्तक दी, जब मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। यह घटना राज्य के विभिन्न जिलों में हुई, जिनमें बाकुड़ा जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा।

बंगाल के बाकुड़ा जिले में कुल 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यहां के कोतुलपुर, पतरसयार, जयपुर, इंदास और ओंडा ब्लॉक में यह त्रासदी घटी। बताया गया कि अधिकतर लोग खेतों में कार्यरत थे, जब अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिरने लगी। किसान और खेतिहर मजदूर बिजली की चपेट में आ गए।

IMG 20250511 WA0050

बर्धमान जिले में 6 लोगों की मौत हुई है। यहां भी अधिकांश लोग अपने घरों के आसपास या खेतों में ही थे। बिजली गिरने की घटनाएं इतनी तीव्र थीं कि कई लोग मौके पर ही दम तोड़ बैठे, जबकि कुछ लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दक्षिण दिनाजपुर जिले के पुरुलिया क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक अन्य मौत की घटना पश्चिम मेदिनीपुर जिले में हुई है। कुल मिलाकर, एक ही दिन में राज्य के चार जिलों में 16 लोगों की जान चली गई।

गुरुवार की सुबह तक मौसम सामान्य था और तेज धूप निकली हुई थी, जिससे किसी को इस तरह की अनहोनी की आशंका नहीं थी। लेकिन दोपहर के बाद अचानक काले बादल छा गए और मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया। तेज हवाओं, झमाझम बारिश और कड़कती बिजली ने राज्य के ग्रामीण इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया।

IMG 20240918 WA0025

राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की जा सकती है। स्थानीय प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिससे लोगों से सतर्क रहने और खुले में न जाने की अपील की गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 9
Users Today : 8
Users Yesterday : 16