Breaking News
जामुड़िया में बिजली तार की चपेट में आया नौ वर्षीय बालक, कुमारपुर में संपर्क मार्ग बंद करने पर विरोध, रेलवे से वार्ता के बाद ही निर्णय लेने की स्थानीय लोगों ने मांग उठाई पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

काल्पनिक अपहरण का सच, नासिक से सालानपुर पुलिस ने बचाई छात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सालानपुर :  शनिवार को सालानपुर थाना पुलिस ने रूपनारायणपुर डीएवी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा को महाराष्ट्र के नासिक से सुरक्षित बरामद कर लिया। यह वही छात्रा है, जिसकी गुमशुदगी और फिरौती मांगने के संदेशों से इलाके में सनसनी फैल गई थी। परंतु जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला एक काल्पनिक अपहरण का नाटक निकला, जिसे छात्रा ने स्वयं रचा था। जानकारी के मुताबिक, 19 जुलाई को पारिवारिक विवाद के कारण वह घर छोड़कर आसनसोल स्टेशन पहुंची और वहां से ट्रेन पकड़कर बिहार चली गई। रास्ते में उसकी मुलाकात कुछ युवकों से हुई, जो गुजरात और महाराष्ट्र काम करने जा रहे थे। छात्रा ने उन्हें यह कहकर भावनात्मक रूप से प्रभावित किया कि वह अनाथ है और घर के अत्याचार से तंग आकर भाग आई है।

IMG 20250511 WA0050

युवकों ने छात्रा की कहानी पर विश्वास किया और उसे अपने साथ नासिक ले गए। वहीं से छात्रा ने अपने परिवार को वीडियो कॉल पर रोते हुए और हाथों को घूंघट से बांधकर अपहरण का नाटक रचा। यहां तक कि तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग भी स्वयं के मोबाइल से परिवार को भेजी। इस घटना ने पूरे परिवार और इलाके को दहशत में डाल दिया।

सालानपुर थाना पुलिस ने अपहरण की आशंका के आधार पर व्यापक जांच शुरू की। विभिन्न राज्यों में जांच दल भेजे गए और मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर छात्रा के नासिक में होने की पुष्टि हुई। स्थानीय पुलिस की मदद से शुक्रवार देर रात छात्रा को नासिक की एक झुग्गी बस्ती से बरामद कर लिया गया।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने शनिवार को छात्रा को नासिक अदालत में पेश कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद छात्रा को सालानपुर लाने की तैयारी शुरू हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेस्क्यू के दौरान वहां कोई भी आरोपी युवक मौजूद नहीं था।

छात्रा के पिता ने पुलिस की तत्परता और मेहनत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी के सुरक्षित लौटने से उन्हें राहत मिली है। फिलहाल पुलिस छात्रा से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने इतनी बड़ी योजना क्यों बनाई और किन कारणों से घर छोड़ने को मजबूर हुई।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और अभिभावकों के लिए चेतावनी है कि किशोरावस्था में बच्चों की मानसिक स्थिति और समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 9
Users Today : 8
Users Yesterday : 16