Breaking News
कुमारपुर में संपर्क मार्ग बंद करने पर विरोध, रेलवे से वार्ता के बाद ही निर्णय लेने की स्थानीय लोगों ने मांग उठाई पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी

9 वर्षीय आशी ने दो स्वर्ण जीत भारत का मान बढ़ाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बर्नपुर :  बर्नपुर रिवर साइड स्कूल की नन्ही छात्रा आशी श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा का लोहा अंतरराष्ट्रीय मंच पर मनवाया है। महज 9 वर्ष की आयु में आशी ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 9वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। आशी ने काता (Kata) और कुमिते (Kumite) दोनों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया।

आशी की सफलता के पीछे उनके गुरु श्री सिंकू बनर्जी का योगदान अहम माना जा रहा है। आशी स्वयं मानती हैं कि सिंकू सर की मेहनत, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। इस अवसर पर आशी के पिता अनूप कुमार श्रीवास्तव ने भावुक होकर कहा, “यह क्षण हमारे लिए गर्व का है। आशी ने न सिर्फ हमारा बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके पीछे सिंकू सर का मार्गदर्शन ही मुख्य आधार है।”

IMG 20250511 WA0050

आशी की इस उपलब्धि पर बर्नपुर रिवर साइड स्कूल ने भी गर्व व्यक्त किया है और उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

IMG 20240918 WA0025

आशी का सपना है कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मेडल जीते और देश का गौरव बढ़ाए। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे आसनसोल और पश्चिम बर्धमान जिले के लिए भी गर्व का क्षण बन गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 9
Users Today : 8
Users Yesterday : 16