Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

पंचगछिया गांधी नगर में खुटी पूजन से दुर्गापूजा का श्रीगणेश

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  बाराबनी विधानसभा अंतर्गत पंचगछिया गांधी नगर दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा बुधवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ खुटी पूजा का आयोजन कर शारदीय दुर्गा पूजा की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के मेयर एवं बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुटी पूजन कर पूजा पंडाल निर्माण का शुभारंभ किया।

खुटी पूजा बंगाली परंपरा में उस पावन क्षण का प्रतीक होती है, जब दुर्गापूजा की तैयारियां औपचारिक रूप से आरंभ होती हैं। जैसे ही पूजन संपन्न हुआ, समिति के सदस्यों सहित स्थानीय श्रद्धालुओं में दुर्गापूजा को लेकर उत्साह और श्रद्धा चरम पर पहुंच गई।इस आयोजन में पंचगछिया ग्राम पंचायत के प्रधान मनोरंजन बनर्जी, समिति के सदस्य राहुल उपाध्याय, अन्य गणमान्य नागरिक और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल भक्तिमय जयघोष और मां दुर्गा की स्तुति से गूंज उठा।

IMG 20250511 WA0050

मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा, “दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, सामाजिक एकता और समरसता की मिसाल है। पंचगछिया गांधी नगर की पूजा अपनी अनूठी थीम और जनसहभागिता के लिए जानी जाती है। यहां हर वर्ष का आयोजन सामूहिक सहयोग और समर्पण की भावना से होता है।”दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने जानकारी दी कि इस वर्ष पूजा पंडाल की थीम विशेष होगी, जिसमें पारंपरिक बंगाली वास्तुकला और आधुनिक रोशनी तकनीक का अद्भुत संयोजन देखने को मिलेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर और विशेष वालंटियर दल तैनात किए जाएंगे।

IMG 20240918 WA0025

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार रहेगी, जिनमें नृत्य, नाटक, लोकगीत, बच्चों की प्रतियोगिताएं, तथा भक्ति संगीत संध्या शामिल हैं। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत रखना है।पूजा समिति ने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की है और कहा कि यह उत्सव सभी के सामूहिक प्रयास से सफल होगा। आयोजन से यह स्पष्ट हो गया कि शारदीय उत्सव की चहल-पहल अब शुरू हो चुकी है, और पूरे क्षेत्र में उल्लास का माहौल बन गया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 16