Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

अवैध वाहन जब्ती अभियान से आसनसोल ट्रैफिक व्यवस्था में सख्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  बुधवार को आसनसोल शहर की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 35 अवैध वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें अवैध रूप से खड़ी कार, बाइक, ऑटो व मिनी वाहन शामिल हैं।यह अभियान एसीपी ट्रैफिक के नेतृत्व में उषा ग्राम से बीएनआर मोड़ तक चलाया गया। ट्रैफिक बाधित करने वाले वाहनों पर सीधे कार्रवाई करते हुए जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।

IMG 20250511 WA0050

साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए तो उन पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बस स्टैंड के पास स्टैंड से बाहर खड़ी तीन मिनी बसों को विशेष रूप से नोटिस देकर आगाह किया गया कि भविष्य में ऐसी स्थिति मिलने पर सीधी वाहन जब्ती और भारी जुर्माने की कार्रवाई तय है।ट्रैफिक पुलिस का यह विशेष अभियान सिर्फ एक दिन की कार्रवाई नहीं बल्कि नियमित रूप से चलने वाली प्रक्रिया का हिस्सा होगा। विभाग का उद्देश्य है कि शहरवासी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अवैध पार्किंग या सड़क अतिक्रमण से बचें।ट्रैफिक विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस सुधार प्रयास में सहभागी बनें। नियमों का पालन करें, ताकि सभी को जाममुक्त और सुरक्षित सड़क परिवहन सुविधा मिल सके।विभागीय सूत्रों के अनुसार, शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों जैसे स्टेशन रोड, जीटी रोड, हटिया मोड़, हीरापुर आदि में भी आगामी दिनों में इसी तरह की सघन कार्रवाई की योजना है।

IMG 20240918 WA0025

साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि दुकानों की सीमाएं निर्धारित दायरे में ही रखें और फुटपाथ अथवा सड़क पर अतिक्रमण न करें।इस सख्ती के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की उम्मीद जताई है और कहा है कि यदि प्रशासन इसी तरह सक्रिय रहा, तो आसनसोल की ट्रैफिक व्यवस्था में निश्चित रूप से बड़ा सुधार देखा जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 16