Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

मतदाता सूची संशोधन पर भाजपा-टीएमसी आमने-सामने, रानीगंज में सभा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रानीगंज :  शुक्रवार को मतदाता सूची की जांच और संशोधन को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच राजनीतिक तनातनी तेज हो गई। बंगाल विधानसभा चुनाव में अभी समय शेष है, किंतु इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने मुख्य चुनाव आयोग की कार्रवाई का स्वागत किया है, वहीं टीएमसी ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश करार दिया है।

इसी संदर्भ में शुक्रवार को रानीगंज के सष्टि गोड़िया पब्लिक लाइब्रेरी में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें टीएमसी के राज्य संपादक वी. शिवदासन दासु मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सभा में रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा समेत अनेक पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वी. शिवदासन दासु ने कहा कि भाजपा मतदाता सूची में फेरबदल कर बंगाल में भी दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र की तरह सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर सतर्क रहें और मतदाता सूची में किसी भी गड़बड़ी पर नजर रखें।

टीएमसी नेताओं का आरोप है कि भाजपा मतदाता सूची से वास्तविक मतदाताओं के नाम हटवाने और फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने की कोशिश कर रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रूपेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ता सतर्क हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता को सफल नहीं होने देंगे।

IMG 20250511 WA0050

सभा में यह भी कहा गया कि बाहरी घुसपैठियों, विशेषकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के प्रवेश को रोकने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की है। यदि सीमा पर रोकथाम नहीं हो पा रही है तो यह केंद्र सरकार की नाकामी है। टीएमसी नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी का हर कार्यकर्ता कमीटी और बूथ स्तर पर चौकसी बरतेगा, ताकि एक भी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से न हटे और कोई फर्जी नाम जोड़ा न जाए।

IMG 20240918 WA0025

टीएमसी ने सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे जनसंपर्क बढ़ाएँ और मतदाताओं को जागरूक करें। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा चुनावी विवाद बन सकता है। भाजपा और टीएमसी के बीच इस पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 16