Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

महावीर स्थान मंदिर में खूँटी पूजा से दुर्गोत्सव व नवनिर्माण का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : जी.टी. रोड स्थित ऐतिहासिक महावीर स्थान मंदिर परिसर में रविवार को खूँटी पूजा के साथ दुर्गापूजा की तैयारियों का भव्य श्रीगणेश हुआ। इस अवसर पर मंदिर के सौंदर्यकरण व नवनिर्माण का संकल्प भी लिया गया, जिसे पूर्णतः राजस्थान के मकराना मार्बल से किया जाएगा।

वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा का शुभारंभ
महावीर अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान में मुख्य पुरोहित सौरभ मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा सम्पन्न कराई। राज्य के मंत्री मलय घटक एवं समिति के सभापति सोमनाथ गोराई ने संयुक्त रूप से खूँटी की स्थापना कर महोत्सव का प्रारंभ किया।

IMG 20250511 WA0050

बेंगलुरु के शिल्पकार को सौंपा गया कायाकल्प कार्य
संस्था के सह-कोषाध्यक्ष अंकित खेतान ने बताया कि मंदिर के नवनिर्माण हेतु वे स्वयं बेंगलुरु जाकर कई मंदिरों का निरीक्षण कर लौटे हैं। शिल्प शास्त्र के अनुरूप मंदिर का नया डिज़ाइन तैयार किया गया है और कार्य का दायित्व बेंगलुरु के प्रतिष्ठित शिल्पकार को सौंपा गया है।

99वां दुर्गोत्सव होगा सात्विक, शताब्दी महोत्सव की तैयारी प्रारंभ
संस्था के सचिव अरविंद साव ने कहा कि इस वर्ष दुर्गोत्सव सात्विक व भव्य होगा। प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी और विजयादशमी पर गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा का विसर्जन होगा। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष समिति 100वें दुर्गोत्सव (शताब्दी महोत्सव) की भव्य तैयारी करेगी।

मंत्री मलय घटक का संबोधन व सहयोग की अपील
मंत्री मलय घटक ने कहा, “दुर्गापूजा बंगाल की सांस्कृतिक आत्मा है। ऐसे आयोजन समाज में एकता व धार्मिक आस्था को और मजबूत करते हैं।”
कोषाध्यक्ष विवेक वर्णवाल ने मंदिर के नवनिर्माण को ईश्वर की कृपा बताते हुए नगरवासियों से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की।

IMG 20240918 WA0025

सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति, समाज का व्यापक समर्थन
खूँटी पूजा के अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मनोहर भाई पटेल, रविंद्र पंसारी, दीपक गुप्ता, विजय शर्मा, जगदीश बागड़ी समेत अनेक व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 6 0
Users Today : 7
Users Yesterday : 48