Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

अंडाल में ईसीएल जलाशय से दो बच्चों के शव बरामद खेलते-खेलते लापता हुए थे दोनों

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल : पश्चिम बर्धमान जिले के अंडाल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामसुंदरपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की निर्माणाधीन योजना के एक बड़े जलाशय से दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान रोशन पासवान (10) और आदेश कुमार (11) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे अंडाल के उखड़ा के चंचनी इलाके के निवासी थे।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार की दोपहर आदेश और रोशन अपने पांच दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकले थे।

IMG 20250511 WA0050

शाम होते-होते बाकी तीन दोस्त तो लौट आए, लेकिन आदेश और रोशन का कोई पता नहीं चला। जब देर रात तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

IMG 20250804 WA0034

स्थानीय लोगों और परिजनों ने मिलकर बच्चों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।बाद में अंडाल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस हरकत में आई और देर रात करीब श्यामसुंदरपुर गांव के समीप ईसीएल की निर्माणाधीन योजना के तहत खोदे गए एक बड़े जलाशय की तलाशी शुरू की। इस तलाशी के दौरान ही जलाशय में दोनों बच्चों के शव दिखाई दिए। तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और अंडाल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आदेश कुमार और रोशन पासवान आपस में घनिष्ठ मित्र थे और रोज़ाना एक साथ ही खेलते थे।स्थानीय लोगों ने बताया कि ईसीएल की ओर से श्यामसुंदरपुर इलाके में रेलवे लाइन बिछाने के लिए गहरी खुदाई कर एक बड़ा जलाशय बनाया गया है,

IMG 20240918 WA0025

लेकिन वहाँ कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। जलाशय के चारों ओर न तो कोई घेराबंदी की गई थी और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। इससे पूर्व भी कई बार लोग यहाँ फिसल कर गिर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।अंडाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्चों की जलाशय में गिरने की परिस्थितियाँ क्या थीं— क्या यह हादसा था, या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अन्य कारण छिपे हैं।स्थानीय लोगों ने ईसीएल प्रशासन से मांग की है कि ऐसे जलाशयों की चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई जाए और चेतावनी संकेत लगाए जाएँ, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 6
Users Today : 5
Users Yesterday : 16