Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

ओवरटेक की होड़ में मिनी बस दुकान से टकराई, बड़ा हादसा टला

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  पश्चिम बर्धमान जिले के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। नियामतपुर जीटी रोड पर एक दुकान के पास दो मिनी बसों के बीच ओवरटेक की होड़ के दौरान एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान तक जा पहुंची। सौभाग्यवश, कोई जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन दुकान के पास खड़ी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

IMG 20250511 WA0050

जानकारी के अनुसार, दोनों मिनी बसें आसनसोल से नियामतपुर की ओर तेज़ गति से जा रही थीं। आगे निकलने की होड़ में पीछे चल रही मिनी बस ने सामने वाली बस को टक्कर मार दी। इससे आगे की बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधी सड़क किनारे दुकान की ओर बढ़ गई। गनीमत रही कि उस वक्त दुकान के बाहर खड़े राहगीर और दुकानदार समय रहते हट गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बसें बहुत तेज़ गति से चल रही थीं और चालकों की लापरवाही स्पष्ट रूप से नजर आ रही थी। सड़क पर सैकड़ों लोग मौजूद थे, जिन्हें देखकर लगता है कि कुछ भी हो सकता था।घटना की सूचना मिलते ही नियामतपुर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। टक्कर मारने वाली मिनी बस मौके से फरार हो गई है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर बसों के बीच रफ्तार की होड़ होती रहती है।

IMG 20240918 WA0025

कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ड्राइवरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। एक दुकानदार ने कहा, “रोज़ डर के साए में दुकान खोलनी पड़ती है। आज भगवान ने बचा लिया, वरना अनहोनी हो सकती थी।”फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 4
Users Today : 3
Users Yesterday : 16