Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

रानीगंज में बालू माफिया पर कार्रवाई की मांग, भाजपा का हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रानीगंज :  बालू माफियाओं के बढ़ते आतंक और पुलिस प्रशासन की कथित निष्क्रियता के खिलाफ शनिवार को रानीगंज में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष देवतानु भट्टाचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रानीगंज थाने के बाहर जमा हुए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने धरना देते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन कानून-व्यवस्था संभालने के बजाय माफियाओं को बचाने में जुटा है।

भट्टाचार्य ने कहा कि दामोदर नदी घाट से लेकर रानीगंज और अंडाल नदी घाट तक अवैध रेत खनन धड़ल्ले से चल रहा है और इसमें पुलिस की मिलीभगत साफ दिख रही है। उन्होंने दावा किया कि कई पुलिस अधिकारी साफ कहते हैं—“जब तक ‘दिदी’ का आदेश नहीं, तब तक कार्रवाई नहीं।” इससे यह स्पष्ट है कि पुलिस स्वतंत्र रूप से काम करने के बजाय राजनीतिक इशारों पर चल रही है।

IMG 20250511 WA0050

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर बालू माफियाओं पर तत्काल लगाम नहीं लगाई गई तो आंदोलन को जिला मुख्यालय से लेकर कोलकाता तक विस्तारित किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन किसी बड़े टकराव की सूचना नहीं मिली।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अवैध रेत खनन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही, नदी किनारे बसे गाँवों में कटाव और बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है, जिससे लोगों का जीवन और आजीविका दोनों संकट में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

भाजपा ने मांग रखी कि न केवल बालू माफियाओं पर, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला अब केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि राजनीतिक टकराव का केंद्र बन चुका है।

IMG 20240918 WA0025

विशेषज्ञों का मानना है कि अवैध खनन से नदियों की पारिस्थितिकी पर गंभीर असर पड़ रहा है। रेत की अंधाधुंध निकासी से नदी का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे कटाव, जलस्तर में कमी और आसपास की कृषि भूमि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

रानीगंज का यह प्रदर्शन आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में बालू माफिया मुद्दे को और अधिक उभार सकता है, क्योंकि विपक्ष इसे सरकार की नाकामी के रूप में भुनाने की कोशिश में है, जबकि सरकार पर दबाव है कि वह सख्त कार्रवाई कर अपनी छवि बचाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 4
Users Today : 3
Users Yesterday : 16