Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

इंजीनियरिंग छात्रा का शव घर में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रानीगंज :  रविवार को रानीगंज के टीडीबी कॉलेज के पास ईस्ट कॉलेज पाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक इंजीनियरिंग कॉलेज की 23 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर से बरामद हुआ। मृतका की पहचान झारखंड के गिरिडीह निवासी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने मामा के घर रहकर आसनसोल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, ज्योति के मामा का परिवार दो दिन पहले नई दिल्ली गया हुआ था और वह घर में अकेली थी। दिल्ली से परिजनों ने कई बार उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने पड़ोसियों को सूचित किया। शनिवार देर रात घर से आ रही तेज दुर्गंध से पड़ोसी चिंतित हो गए और पुलिस को खबर दी।

IMG 20250511 WA0050

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़ा। दूसरी मंजिल के कमरे में ज्योति का शव पंखे से लटका मिला। शव की स्थिति और उससे आ रही दुर्गंध को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत दो-तीन दिन पहले हुई थी। पुलिस ने मौके से बिस्तर पर रखा मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना की खबर मिलते ही वार्ड पार्षद नेहा साव भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह कहना अभी मुश्किल है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है। उन्होंने आशा जताई कि पुलिस की जांच से जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मोबाइल और लैपटॉप के डेटा का विश्लेषण किया जाएगा ताकि मौत से पहले के हालात का पता चल सके। फिलहाल, पुलिस ने परिवार के सदस्यों और करीबी परिचितों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पड़ोसी और जान-पहचान के लोग स्तब्ध हैं और इसे एक दुखद और रहस्यमय घटना मान रहे हैं। असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 4
Users Today : 3
Users Yesterday : 16