Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

जामुड़िया में नाले से मिला श्रमिक का शव, मुआवजे की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

जामुड़िया :  रविवार को जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुपर स्मेलेटर्स कारखाने के पास एक नाले से श्रमिक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 42 वर्षीय तपन धांगड़ के रूप में हुई है, जो बहादुरपुर गांव का निवासी था और लंबे समय से इसी कारखाने में कार्यरत था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तपन धांगड़ कारखाने परिसर में ही रहता था और नियमित ड्यूटी करता था। रविवार सुबह उसका शव कारखाने के गेट से थोड़ी दूरी पर स्थित नाले में मिला। इस घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव मिलने की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए और संदेह जताया कि इस मौत के पीछे कोई साजिश हो सकती है।

IMG 20250511 WA0050

घटना की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने कारखाने के गेट पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी प्रमुख मांग मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और मामले की गहन जांच थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब एक कर्मचारी कारखाने में रहकर काम करता था, तो उसका शव नाले में कैसे पहुंचा? उन्होंने प्रशासन से साफ चेतावनी दी कि जब तक न्याय और मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शन की सूचना पर जामुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई है या इसके पीछे कोई आपराधिक षड्यंत्र है।

IMG 20240918 WA0025

घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रमिकों की सुरक्षा और कामकाजी हालात पर गंभीर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, परिजनों का दर्द साफ झलक रहा था, जो अपने परिवार के सदस्य के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

रविवार का यह घटनाक्रम न केवल इलाके को झकझोर गया, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर गया है। प्रशासन के सामने अब चुनौती है कि वह इस रहस्यमय मौत की सच्चाई सामने लाए और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 5 9
Users Today : 6
Users Yesterday : 48